ऐक्टर दर्शन और उनकी पत्नी पर मैसूरु के फार्महाउस में दुर्लभ पक्षी रखने को लेकर केस दर्ज
कर्नाटक वन विभाग ने अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और उनकी पत्नी विजया लक्ष्मी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मैसूरु के अपने फार्महाउस में अवैध रूप से दुर्लभ पक्षी रखने के लिए मामला दर्ज किया है। शुक्रवार रात अधिकारियों ने फार्महाउस में छापेमारी कर 4 दुर्लभ पक्षी पकड़े। दरअसल, दर्शन ने एक इंटरव्यू में पक्षियों के बारे में बताया था।