ऐक्टर दर्शन को 33 वर्षीय शख्स की हत्या के मामले में किया गया गिरफ्तार
कन्नड़ अभिनेता दर्शन को 33-वर्षीय शख्स एस रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में मैसूरु से गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शन की करीबी दोस्त व ऐक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को ऑनलाइन अभद्र मेसेज भेजे जाने को लेकर रेणुकास्वामी की हत्या की गई। पुलिस के मुताबिक, 2 महीने पहले दर्शन के फार्महाउस पर बुलाकर रेणुकास्वामी की हत्या की गई थी।