ऐक्टर दलीप ताहिल को 2018 में शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में हुई 2 माह की जेल

ऐक्टर दलीप ताहिल को 2018 में शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में एक कोर्ट ने 2 महीने की जेल की सज़ा सुनाई है। बकौल रिपोर्ट्स, उनकी तेज़ रफ्तार कार ने मुंबई में एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी थी जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। उन्होंने कथित तौर पर घटनास्थल से भागने की कोशिश की थी।

Load More