ऐक्टर दीपेश भान की आंखों से निकल रहा था खून, ब्रेन हैमरेज से हुई मौत: को-ऐक्टर आसिफ शेख
'भाभी जी घर पर हैं' के ऐक्टर आसिफ शेख ने बताया है कि उनके को-ऐक्टर दीपेश भान की मौत ब्रेन हैमरेज से हुई है। बकौल आसिफ, "उनकी आंखों से खून निकल रहा था...डॉक्टरों ने कहा कि...पक्का ब्रेन हैमरेज है। उन्होंने सुबह कुछ खाया नहीं होगा...क्रिकेट खेलते समय...ब्लड प्रेशर बढ़ गया होगा।" 41-वर्षीय दीपेश क्रिकेट खेलते समय अचानक गिर गए थे।