ऐक्टर धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने दी तलाक की अर्ज़ी: रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐक्टर धनुष और फिल्ममेकर ऐश्वर्या रजनीकांत ने अलग होने की घोषणा करने के दो साल बाद चेन्नई के एक फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्ज़ी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने सेक्शन 13बी (आपसी सहमति से तलाक) के तहत अर्ज़ी डाली है। धनुष और ऐक्टर रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने 2004 में शादी की थी।

Load More