ऐक्टर महेश बाबू के सौतेले भाई व ऐक्टर नरेश ने 60 साल की उम्र में की चौथी शादी
ऐक्टर महेश बाबू के सौतेले भाई व तेलुगू ऐक्टर नरेश ने 60 साल की उम्र में ऐक्ट्रेस पवित्रा लोकेश से शादी कर ली है। यह नरेश की चौथी जबकि पवित्रा की दूसरी शादी है। नरेश ने अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा है, "ज़िंदगी के इस नए सफर में सुख-शांति के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं।"