ऐक्टर मिलिंद सोमन ने भारत-तंज़ानिया की 120 किलोमीटर की फ्रेंडशिप रन में लगाई दौड़
ऐक्टर मिलिंद सोमन ने शनिवार को तंज़ानिया में भारतीय उच्चायोग और तंज़ानिया के संस्कृति, खेल और कला मंत्रालय द्वारा आयोजित भारत-तंज़ानिया फ्रेंडशिप रन में भाग लिया। 120-किलोमीटर लंबी मैराथन में उन्होंने तंज़ानिया और भारतीय समुदायों के 4,000 से अधिक सदस्यों संग भाग लिया। मैराथन को तंज़ानिया के कानूनी और संवैधानिक मामलों के मंत्री डॉ. पिंडी चाना ने हरी झंडी दिखाई।