ऐक्टर यश ने पान मसाला कंपनी के विज्ञापन करने का करोड़ों रुपयों का ऑफर ठुकराया
अभिनेता यश ने एक पान मसाला और इलायची ब्रैंड के विज्ञापन करने का करोड़ों रुपयों का ऑफर ठुकरा दिया है। उनके लिए विज्ञापन मैनेज करने वाली एजेंसी एक्सीड एंटरटेनमेंट ने कहा, "पान मसाला और ऐसे उत्पादों का...सेहत पर अत्यधिक हानिकारक प्रभाव...जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है...यश की पैन-इंडिया इमेज को देखते हुए...हम फैन्स तक सही संदेश पहुंचाना चाहते थे।"