ऐक्टर रघु बाबू की कार की टक्कर से तेलंगाना में मोटरसाइकल सवार बीआरएस नेता की हुई मौत

तेलंगाना के नारकेटपल्ली-अदंकी हाईवे पर बुधवार को ऐक्टर रघु बाबू की कार ने एक मोटरसाइकल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकल सवार संदनेनी जनार्दन राव नामक शख्स की मौत हो गई। जनार्दन की पहचान बीआरएस के नारकेटपल्ली टाउन सेक्रेटरी के रूप में हुई। वहीं, पुलिस ने कार को ज़ब्त कर रघु बाबू के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Load More