ऐक्टर रज़ा मुराद, जॉनी लीवर व आदित्य पंचोली ने किए जूनियर महमूद के अंतिम दर्शन
अभिनेता रज़ा मुराद, जॉनी लीवर और आदित्य पंचोली ने दिवंगत ऐक्टर जूनियर महमूद के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुराद ने कहा, "भारतीय सिनेमा के 110 साल के इतिहास में इंडस्ट्री में जूनियर महमूद जैसा कोई सुपरस्टार बाल कलाकार नहीं हुआ।" गौरतलब है, शुक्रवार को जूनियर महमूद का 67 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया।