ऐक्टर राम चरण को चेन्नई में वेल्स यूनिवर्सिटी की तरफ से मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि
ऐक्टर राम चरण को चेन्नई (तमिलनाडु) स्थित वेल्स यूनिवर्सिटी की तरफ से 13 अप्रैल को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के ग्रैजुएशन समारोह में राम चरण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ऐक्टर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए इस उपाधि से सम्मानित किया जा रहा है।