ऐक्टर राम चरण ने अमृतसर में बीएसएफ कैंप में जवानों के साथ खाया खाना, शेयर कीं तस्वीरें

अभिनेता राम चरण ने पंजाब के अमृतसर में मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कैंप में जवानों के साथ खाना खाया। राम ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, ''जवानों की कहानियां और उनके बलिदान के बारे में जानकर दोपहर बिताई।'' वहीं, उनकी पत्नी उपासना ने गोल्डन टेंपल में राम चरण की तरफ से लंगर का आयोजन करवाया।

Load More