ऐक्टर रेक्स हैरिसन ने कहा था 'आप जैसी खूबसूरत लड़की को तुरंत शादी कर लेनी चाहिए': ज़ीनत
दिग्गज अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने 1977 में फिल्म 'शालीमार' के मुहूर्त के दौरान मुंबई के टर्फ क्लब में ली गई अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "ब्रिटिश ऐक्टर व फिल्म के को-स्टार रेक्स हैरिसन ने एक दिन सेट पर मुझसे कहा 'आप जैसी खूबसूरत लड़की को तुरंत शादी कर लेनी चाहिए'। मैं बहुत हंसी थी।"