ऐक्टर विजय को चेन्नई में लोगों ने मतदान केंद्र के बाहर घेरा, पुलिस ने सुरक्षित अंदर पहुंचाया
चेन्नई में एक मतदान केंद्र के बाहर अभिनेता विजय को लोगों ने घेर लिया जिसके बाद पुलिस ने मतदान केंद्र के अंदर जाने में अभिनेता की मदद की। विजय द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान करने का वीडियो भी सामने आया है। गौरतलब है, अभिनेता रजनीकांत, धनुष और कमल हासन ने भी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया है।