ऐक्टर विजय ने बयान 'जीसस ने पी थी वाइन' को लेकर दी सफाई, कहा- 'कृपया इसका गलत मतलब ना निकालें'
ऐक्टर विजय ऐंटनी को अपने बयान 'जीसस ने भी वाइन पी थी' को लेकर काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है जिसके बाद उन्होंने स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने कहा, "बयान को गलत संदर्भ में लिया गया...आप सभी से इसे गलत ना समझने का निवेदन करता हूं...मैं सपने में भी जीसस क्राइस्ट के बारे में बुरा नहीं सोच सकता।"