ऐक्टर शीज़ान ने शेयर किया तुनिषा शर्मा के साथ अपना वीडियो, लिखा- सिर्फ और सिर्फ मेरी तुनी
ऐक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में पिछले महीने ज़मानत पर जेल से बाहर आए ऐक्टर शीज़ान खान ने तुनिषा और अपने पुराने क्लिप्स का मॉन्टाज वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने तुनिषा के लिए एक कविता शेयर कर लिखा, "सिर्फ और सिर्फ मेरी तुनी के लिए।" शीज़ान पर तुनिषा को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है।