ऐक्टर संजय गगनानी ने पत्नी से तलाक की खबरों को नकारा, कहा- बहुत प्यार करता हूं
टीवी शो 'कुंडली भाग्य' फेम संजय गगनानी ने पत्नी व अभिनेत्री पूनम प्रीत से तलाक की खबरों को नकारते हुए कहा है कि वह उनसे बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने बताया, "हमने एक-दूसरे से कहा कि 'हम जानते हैं...हम एक-दूसरे के साथ हैं और बहुत प्यार करते हैं' इसलिए फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया हमारे बारे में क्या कहती है।"