ऐक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की जिम में वर्कआउट करते समय हुई मौत
टीवी ऐक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (46) का शुक्रवार को निधन हो गया। टीवी ऐक्टर जय भानुशाली ने बताया कि जिम में वर्कआउट करते समय बेहोश होने के बाद उनकी मौत हुई। 'कसौटी ज़िंदगी की', 'कृष्णा अर्जुन' और 'क्या दिल में है' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके ऐक्टर ने हाल ही में अपना नाम बदलकर आनंद से सिद्धांत किया था।