ऐक्टर सैबल ने की खुदकुशी की कोशिश, खून से लथपथ होकर फेसबुक पर शेयर किया वीडियो
बंगाली अभिनेता सैबल भट्टाचार्य ने कोलकाता स्थित घर पर कथित तौर पर धारदार हथियार से खुद को चोट पहुंचाकर खुदकुशी की कोशिश की और खून से लथपथ अवस्था में फेसबुक पर वीडियो शेयर किया। फिलहाल अस्पताल में उनकी हालत गंभीर है। सैबल कथित तौर पर डिप्रेशन में थे और पिछले कुछ समय से काम न मिलने के चलते परेशान थे।