ऐक्टर होने का मतलब यह नहीं कि बच्चा नहीं चाहिए: देरी से प्रेग्नेंसी पर नेहा मार्दा
टीवी शो 'बालिका वधू' फेम नेहा मार्दा ने शादी के 10 वर्ष बाद प्रेग्नेंट होने पर बताया है कि महिलाएं उन्हें बोलती थीं कि वह काम को लेकर महत्वाकांक्षी हैं इसलिए बच्चा नहीं चाहती हैं। नेहा ने कहा, "मैं ऐक्ट्रेस हूं इसका मतलब यह नहीं कि बच्चा नहीं चाहिए। मुझे उन महिलाओं पर हैरानी होती थी जो ये बोलती थीं।"