ऐक्टर-राजनेता विजयकांत का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, जुटी भारी भीड़

ऐक्टर और डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत का शुक्रवार शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भारी भीड़ जुटी जिसकी तस्वीर सामने आई है। उनके अंतिम दर्शन में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी शामिल हुए। विजयकांत का 71 वर्ष की उम्र में गुरुवार को चेन्नई में निधन हुआ था।

Load More