ऐक्ट्रेस अकांशा रंजन ने की निर्देशक शरण शर्मा के साथ रिलेशनशिप में होने की पुष्टि
फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' की अभिनेत्री अकांशा रंजन ने फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' के निर्देशक शरण शर्मा के साथ रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की है। उन्होंने 'ईटाइम्स' से कहा, "मैं शरण के साथ रिलेशनशिप में हूं। मैंने इस बात को कभी छिपाया नहीं, मुझे अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में ज़्यादा बातें करना पसंद नहीं है।"