ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ झारखंड के कार्यक्रम में हुई बदसलूकी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

झारखंड के गढ़वा में गुरुवार को एक कार्यक्रम में कुछ लोगों ने भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह से बदसलूकी की जिसके बाद भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। दरअसल सत्ताधारी जेएमएम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बदसलूकी के बाद अक्षरा यह शो बीच में ही छोड़कर चली गईं। इसके बाद हंगामा हुआ जिसमें कई लोगों को चोटें आईं।

Load More