ऐक्ट्रेस असिन ने इंस्टाग्राम से डिलीट की पति संग अपनी तस्वीरें, तलाक की लगीं अटकलें
फिल्म 'गजनी' व 'रेडी' फेम ऐक्ट्रेस असिन ने पति व माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर ली हैं जिसके बाद उनके तलाक की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि असिन द्वारा अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शेयर की गईं तस्वीरों में से एक में राहुल भी हैं जिसे उन्होंने डिलीट नहीं किया।