ऐक्ट्रेस आर सुब्बालक्ष्मी का 87 साल की उम्र में हुआ निधन

दिग्गज अभिनेत्री आर सुब्बालक्ष्मी (87) का गुरुवार को केरल में निधन हो गया। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मलयालम, तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकीं सुब्बालक्ष्मी ने 'एक दीवाना था' और सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था।

Load More