ऐक्ट्रेस आरुषि शर्मा ने कास्टिंग डायरेक्टर वैभव विशांत से की शादी, सामने आईं तस्वीरें
'लव आज कल' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस आरुषि शर्मा ने कास्टिंग डायरेक्टर वैभव विशांत से शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 18 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के एक होटल में शादी की और शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए।