ऐक्ट्रेस आसानी से रिप्लेस हो जाती हैं, अभिनेताओं के लिए वर्षों इंतज़ार किया जाता है: तापसी
ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा है कि फिल्मों में अभिनेत्रियों को आसानी से रिप्लेस कर दिया जाता है जबकि ऐक्टर के लिए फिल्ममेकर्स वर्षों तक भी इंतज़ार करते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने देखा...फिल्ममेकर्स को लगता था कि मैं दर्शकों को थिएटर तक नहीं खींच सकती...फिल्म का बजट हीरो के अनुसार निर्धारित होता था...क्योंकि वही दर्शकों को थिएटर तक लाता है।"