ऐक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज़ ने बेटे को दिया जन्म, शेयर की उसकी तस्वीर
ऐक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज़ ने शनिवार को बताया कि उन्होंने 1 अगस्त को एक बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताया कि उन्होंने उसका नाम Koa Phoenix Dolan रखा है। इलियाना ने कैप्शन में लिखा, "हम इस दुनिया में अपने बेटे के जन्म से कितने खुश हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते।"