ऐक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज़ ने शेयर कीं बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें
ऐक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज़ ने शुक्रवार को अपने बेबी बंप की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और लिखा, "बंप अलर्ट।" गौरतलब है कि इलियाना ने अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए उन्होंने लिखा था, "जल्द आ रहा है। तुमसे मिलने का इंतज़ार नहीं कर पा रही मेरे नन्हे बच्चे।"