ऐक्ट्रेस इलियाना ने पार्टनर माइकल के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- बेटे को नहीं पाल रही अकेले

ऐक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज़ ने अपने पार्टनर माइकल डोलन के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर कर लिखा है कि वह अपने बेटे का पालन-पोषण अकेले नहीं कर रही हैं। दरअसल, 'आस्क मी ऐनीथिंग' सेशन में एक यूज़र ने पूछा था, "आप अपने बच्चे का पालन-पोषण अकेले कैसे कर रही हो?" इलियाना ने अगस्त में बेटे को जन्म दिया था।

Load More