ऐक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर से तलाक की पूर्व पति टिम्मी नारंग ने की पुष्टि, कहा- बेहद मुश्किल समय
ऐक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर से तलाक की पुष्टि करते हुए उनके पूर्व पति टिम्मी नारंग ने दोनों की निजता का सम्मान करने की अपील की है। टिम्मी ने 'ईटाइम्स' से कहा, "ईशा और मैं आपसी सहमति से अलग हुए हैं...यह हमारे लिए बेहद मुश्किल समय है।" गौरतलब है, जिम में मुलाकात के बाद दोनों ने साल 2009 में शादी की थी।