ऐक्ट्रेस उर्वशी की मां ने शेयर की कोकिलाबेन अस्पताल की तस्वीर जहां भर्ती हैं पंत
ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जहां भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत भर्ती हैं। उन्होंने पोस्ट में बेटी उर्वशी को टैग कर लिखा, "सब ठीक है, चिंता मत करो बेटा।" इससे पहले उर्वशी ने भी अस्पताल की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की थी।