ऐक्ट्रेस ऑइन्द्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में हुआ निधन

बंगाली ऐक्ट्रेस ऑइन्द्रिला शर्मा (24) का रविवार को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद 1 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 14 नवंबर को कई बार कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उनकी सेहत बिगड़ गई थी। ऑइन्द्रिला को इंट्राक्रेनियल हैमरेज हुआ था और उनकी सर्जरी की गई थी।

Load More