ऐक्ट्रेस ओलिविया मन ने किया ब्रेस्ट कैंसर से जूझने का खुलासा, शेयर कीं तस्वीरें
अमेरिकी अभिनेत्री ओलिविया मन ने बताया है कि वह पिछले साल से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। अस्पताल से अपनी तस्वीरों के साथ एक नोट शेयर कर उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पिछले 10 महीनों में 4 ऑपरेशन हुए हैं…बायोप्सी में पता चला कि मुझे दोनों स्तनों में ल्यूमिनल बी कैंसर है। यह एक जल्दी फैलने वाला कैंसर है।"