ऐक्ट्रेस और सिंगर लिली का म्यांमार में हुआ निधन, एक हफ्ते पहले सिर में मारी गई थी गोली
म्यांमार की ऐक्ट्रेस और सिंगर लिली निंग क्यो का अस्पताल में निधन हो गया है। लिली को कथित तौर पर सेना के विरोधी एक बंदूकधारी ने सिर पर एक हफ्ते पहले गोली मार दी थी। 58 वर्षीय सिंगर सेना के शीर्ष अधिकारियों की करीबी मानी जाती थीं जिन्होंने 2021 में सैन्य तख्तापलट कर सत्ता हासिल की थी।