ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने जीती हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट

पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने वालीं ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 74,000 से अधिक वोटों से शिकस्त दी है जो 6 बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। इस सीट पर विक्रमादित्य की मां प्रतिभा सिंह मौजूदा सांसद हैं।

Load More