ऐक्ट्रेस कविता चौधरी का कार्डियक अरेस्ट के चलते 67 साल की उम्र में हुआ निधन

दूरदर्शन के शो 'उड़ान' (1989) में आईपीएस अधिकारी का रोल कर मशहूर हुईं ऐक्ट्रेस कविता चौधरी का कार्डियक अरेस्ट के चलते 67 साल की उम्र में अमृतसर (पंजाब) में निधन हो गया है। कविता के भतीजे अजय सयाल ने 'एबीपी न्यूज़' से कहा कि वह 3-4 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और गुरुवार रात उन्होंने आखिरी सांस ली।

Load More