ऐक्ट्रेस को लीड रोल में देखना लोगों के लिए असामान्य, कई बार पूछा है- हीरो कौन है?: जान्हवी
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने 'सीएनएन-न्यूज़ 18' से कहा है कि किसी फिल्म में ऐक्ट्रेस द्वारा मुख्य भूमिका निभाने को लोग असामान्य मानते हैं। उन्होंने कहा, "अपनी...2-3 वैसी फिल्मों के बारे में बताने पर...लोग कहते हैं...'अच्छा, आप महिलाओं पर आधारित फिल्म कर रही हैं'। यह...अजीब और उदासीन है।" जान्हवी ने कहा, "कई बार पूछा गया (फिल्म में)...हीरो कौन है? कहती हूं...'मैं'।"