ऐक्ट्रेस क्रिसैन ने ईसाई रीति-रिवाज से शादी करने के बाद किया हिंदू रीति से विवाह
ऐक्ट्रेस क्रिसैन बरेटो ने नेथन करमचंदानी से ईसाई रीति-रिवाज से शादी करने के बाद हिंदू रीति से भी विवाह किया है। करमचंदानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विवाह की तस्वीरें शेयर की हैं। गौरतलब है कि 'कैसी यह यारियां', 'ससुराल सिमर का' और 'इश्कबाज़' में काम कर चुकीं क्रिसैन ने करमचंदानी से अप्रैल 2023 में सगाई की थी।