ऐक्ट्रेस छवि मित्तल ने ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी से पहले किया डांस, शेयर किया वीडियो
ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित अभिनेत्री छवि मित्तल ने सर्जरी से पहले इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डांस करतीं नज़र आ रही हैं। उन्होंने लिखा, "डॉक्टर ने कहा कि छवि तुम्हें चिल करने की ज़रूरत है...इसलिए मैं चिल कर रही हूं।" गौरतलब है, ऐक्ट्रेस ने 16-अप्रैल को इस बीमारी से ग्रस्त होने की जानकारी दी थी।