ऐक्ट्रेस ज़ेंडेया ने पहनीं टेनिस बॉल लगीं हील्स, तस्वीरें हुईं वायरल

रोम (इटली) में अपनी आगामी फिल्म 'चैलेंजर्स' के फोटोकॉल के दौरान अमेरिकी ऐक्ट्रेस और सिंगर ज़ेंडेया टेनिस बॉल लगीं हील्स पहने नज़र आईं। ज़ेंडेया ने कस्टम सिल्वर लुवैवे ड्रेस के साथ हील्स पहनी थीं। ज़ेंडेया के स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने इंस्टाग्राम पर ज़ेंडेया का एक वीडियो भी शेयर किया है जिस पर एक यूज़र ने लिखा, "गेम, सेट और मैच।"

Load More