ऐक्ट्रेस ड्रयू बैरीमोर का घर ढूंढने और उनका पीछा करने वाला शख्स गिरफ्तार
एक इंटरव्यू के दौरान हॉलीवुड ऐक्ट्रेस ड्रयू बैरीमोर पर टिप्पणी करने और कथित रूप से उनका पीछा करने वाले चैड माइकल बस्टो को गिरफ्तार किया गया है। बस्टो पर आरोप है कि उसने लॉन्ग आइलैंड में अभिनेत्री का घर ढूंढने की भी कोशिश की थी। इससे पहले भी बस्टो पर ऐक्ट्रेस ऐंबर हर्ड का पीछा करने का आरोप लगा था।