ऐक्ट्रेस त्रिशा को लेकर 'रेप सीन' वाला कमेंट करने वाले ऐक्टर मंसूर के खिलाफ दर्ज हुआ केस
चेन्नई पुलिस के मुताबिक, ऐक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन पर 'रेप सीन' वाले कमेंट को लेकर अभिनेता मंसूर अली खान के खिलाफ यौन उत्पीड़न से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मंसूर ने कई 'रेप सीन' करने की बात करते हुए कहा था कि उन्हें लगा कि फिल्म 'लियो' में त्रिशा के साथ उनका 'बेडरूम सीन' होगा।