ऐक्ट्रेस दिव्या खोसला ने अपने सरनेम से हटाया 'कुमार', पति से अलग होने की अटकलों को नकारा

टी-सीरीज़ के चेयरमैन भूषण कुमार की पत्नी व अभिनेत्री दिव्या खोसला द्वारा अपने सरनेम से 'कुमार' हटाए जाने के बाद दोनों के अलग होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। टी-सीरीज़ के प्रवक्ता के मुताबिक, अंकज्योतिष और ज्योतिष में विश्वास के चलते उन्होंने बदलाव किया है। बकौल प्रवक्ता, दिव्या ने इसी वजह से 'खोसला' में अतिरिक्त 'एस' (Khossla) जोड़ा है।

Load More