ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और ऐक्टर शोएब इब्राहिम बनने वाले हैं माता-पिता, पोस्ट में दी जानकारी
टीवी ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और टीवी ऐक्टर शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि वे पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने पोस्ट में लिखा, "खुशी, उत्साह और घबराहट भी हो रही है। हमारी ज़िंदगी का यह सबसे खूबसूरत दौर है।" गौरतलब है कि दीपिका और शोएब ने फरवरी 2018 में शादी की थी।