ऐक्ट्रेस दीप्ति ध्यानी ने पति सूरज थापर के कोविड-19 से उबरने के बाद मुंडवाया अपना सिर
अभिनेत्री दीप्ति ध्यानी ने अपने पति व अभिनेता सूरज थापर के लिए अपना सिर मुंडवाया है। दीप्ति ने पिछले साल मन्नत मांगी थी कि कोविड-19 के कारण आईसीयू में भर्ती सूरज के ठीक होने पर वह तिरुपति बालाजी में अपने बाल चढ़ाएंगी। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए दीप्ति ने लिखा, "साथी तेरे नाम एक दिन जीवन कर जाएंगे।"