ऐक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला ने तलाक की अटकलों के बीच डिलीट की पति संग शेयर की गईं तस्वीरें
तेलुगू ऐक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला ने तलाक की अटकलों के बीच इंस्टाग्राम पर पति-बिज़नेस स्ट्रैटेजिस्ट चैतन्य जेवी संग पोस्ट की गई तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। 2020 में उदयविलास पैलेस (राजस्थान) में शादी करने वाले निहारिका और चैतन्य ने कुछ हफ्ते पहले इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। चैतन्य ने भी निहारिका के साथ वाली तस्वीरें डिलीट की हैं।