ऐक्ट्रेस ने मुंबई में बिज़नेसमैन पर लगाया शादी का झांसा देकर कई बार रेप करने का आरोप
मुंबई में एक ऐक्ट्रेस ने एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक बिज़नेसमैन के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। अभिनेत्री ने पुलिस को दी शिकायत में बिज़नेसमैन पर शादी का झांसा देकर कई बार उसका रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी कारोबारी की पहचान नहीं बताई है और जांच शुरू कर दी है।