ऐक्ट्रेस नेहा मार्दा की प्री-मैच्योर बेटी 19 दिन बाद हुई अस्पताल से डिस्चार्ज
टीवी ऐक्ट्रेस नेहा मार्दा ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हाल ही में जन्मी अपनी बेटी को घर लाते नज़र आ रही हैं। गौरतलब है, नेहा की बेटी का जन्म समय से पहले हुआ था और वह 19 दिनों तक एनआईसीयू में रही थी। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, "आखिरकार हमारी एंजल घर आ गई।"