ऐक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने बेटी को दिया जन्म, शेयर कीं तस्वीरें
कन्नड़, तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्में कर चुकीं ऐक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "जब से...बच्ची का जन्म हुआ है...तब से...कुछ दिन सपनों जैसे रहे हैं...जन्म की कहानी आपके साथ शेयर करने को उत्साहित हूं।" प्रणिता ने मई-2021 में बेंगलुरु के बिज़नेसमैन नितिन राजू से शादी की थी।